संपादक विमल कुमार



कोरबा। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कोरबा कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है।जारी आदेश में संभावित बारिश, तेज हवाओं एवं अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने जनसामान्य और विद्यार्थियों के जीवन तथा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियाती उपाय किए हैं।यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं धारा 34 के तहत उपलब्ध शक्तियों के अंतर्गत जारी किया गया है।आदेश के अनुसार 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, आदेश में शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के अवकाश के संबंध में स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
