--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

by Vimal Kumar
9 views

संपादक विमल कुमार

🚔 झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

⚠️ 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा

🏍️ तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी एवं स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही

[smartslider3 slider="2"]

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 10 मई 2026 को रविवार होने के कारण कटघोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग परिवार एवं मित्रों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बाइक चालक तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी बैठाकर तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए फर्राटेबाजी करते पाए गए, जिससे आम नागरिकों एवं पिकनिक मनाने आए लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना सायलेंसर बाइक चलाने एवं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले युवकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

[smartslider3 slider="2"]

पुलिस द्वारा कुल 23 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से नियमों की अनदेखी कर स्टंटबाजी एवं फर्राटेबाजी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी झोराघाट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस, बिना सायलेंसर, तीन सवारी अथवा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो वाहन मालिक एवं परिजनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

[smartslider3 slider="2"]

कटघोरा पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट पर इस प्रकार की नियमित कार्यवाही से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News