--:--
Home खेल छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अंडर-20 फुटबॉल टीम का चयन 10 फरवरी को घुड़देवा में।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अंडर-20 फुटबॉल टीम का चयन 10 फरवरी को घुड़देवा में।

by Vimal Kumar
4 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप (2025-26) के लिए कोरबा जिला फुटबॉल संघ ने अपनी कमर कस ली है। जिले की एक मजबूत टीम तैयार करने के उद्देश्य से 10 फरवरी 2026 को बांकीमोंगरा के घुड़देवा मैदान में चयन प्रक्रिया (Trials) का आयोजन किया गया है।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव पवन गुप्ता ने बताया कि रायगढ़ में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमें हिस्सा लेंगी। कोरबा जिले की टीम का गठन पारदर्शी और योग्यता के आधार पर करने के लिए यह चयन ट्रायल रखा गया है।
चयन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 को घुड़देवा फुटबॉल मैदान, बांकीमोंगरा में होगा।
खिलाड़ी का जन्म 01.01.2007 से 31.12.2009 के बीच होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का मूल जन्म प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो।
क्लबों और खिलाड़ियों के लिए निर्देश
संघ द्वारा जिले के समस्त फुटबॉल क्लबों और उनके सचिवों को सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिभावान खिलाड़ियों को निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ भेजें। चयन प्रक्रिया के पश्चात चुनी गई टीम 25 और 26 तारीख को रायगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कोरबा का प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव पवन गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य कोरबा जिले से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनना है ताकि राज्य स्तर पर हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें और जिले का नाम रोशन करें।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News