इस अवसर पर धनेश देवांगन ने कहा कि डीएम इंडिया न्यूज़ द्वारा उन्हें बिलासपुर संभाग के आठ जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे पाकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनसरोकार से जुड़ी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को प्राथमिकता देंगे।