संपादक विमल कुमार


बांकीमोंगरा क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत बांकी चौक स्थित अग्रसेन भवन में आज 25 मार्च को बिजली बिल भुगतान समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत लगाया गया है, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
इस शिविर में घरेलू एवं कृषि वर्ग के उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी। बकाया बिजली बिल की मूल राशि और अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने बिजली बिल के साथ शिविर में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित और आसान समाधान किया जा सके।
