--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कोरबा जिला कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं के चक्काजाम से एसईसीएल अधिकारियों में हड़कंप, 15 दिन में सड़क डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट पर सहमति

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं के चक्काजाम से एसईसीएल अधिकारियों में हड़कंप, 15 दिन में सड़क डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट पर सहमति

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा स्थित इमलीछापर चौक में लंबे समय से जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चक्काजाम समाप्त करने की अपील की। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता लिखित और ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त करने पर अड़े रहे।
गौरतलब है कि इमलीछापर चौक लंबे समय से जाम का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अधूरी सड़क और रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिसका असर कोरबा शहर से लेकर बांकी और गेवरा तक देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन, एसईसीएल और रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।
आखिरकार जिला प्रशासन, डब्ल्यूडी टैक्निकल टीम और एसईसीएल अधिकारियों की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। मुख्य रूप से ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने और सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने पर सहमति बनी।
कुछ बिंदुओं पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। सड़क मरम्मत के लिए प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया गया है, जिसके भीतर डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News