--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सेवा संकल्प अभियान के तहत बांकीमोंगरा पहुंचा ‘शिक्षा दान रथ’, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया कॉपी-पेन दान

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सेवा संकल्प अभियान के तहत बांकीमोंगरा पहुंचा ‘शिक्षा दान रथ’, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया कॉपी-पेन दान

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा! छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शिक्षा दान रथ’ बांकीमोंगरा के मुख्य चौक पहुंचा। इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने जरूरतमंद बच्चों के लिए अपनी ओर से कॉपी एवं पेन सप्रेम भेंट (दान) किए।
शिक्षा दान रथ के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुस्तक, कॉपी, बैग, पेन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री एकत्रित कर उन्हें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना तथा समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

शिक्षा हर बच्चे का अधिकार, सहयोग से संवरेगा भविष्य : सोनी विकास झा!
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। किसी बच्चे की पढ़ाई केवल इसलिए प्रभावित न हो कि उसके पास कॉपी, पेन, पुस्तक या अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे बच्चों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘शिक्षा दान’ केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों और उनके भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करें।

इस दौरान बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद, मां सिद्धिदात्री सेवा समिति बांकीमोंगरा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत व शिक्षा विभाग से शिक्षा अधिकारी कटघोरा, बांकीमोंगरा एवं आसपास के क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया जा सकता है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News