--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में हुआ ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में हुआ ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा, 25 सितंबर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीमोंगरा के विद्यालय परिसर में ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्य परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पवन गर्ग जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विष्णु पटेल रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह जी ने किया। कार्यक्रम के साक्षी के रूप में रामनारायण चौहान जी (संकुल प्रमुख) उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में लक्ष्मी चंद्र शर्मा जी (व्यवसायी) तथा पत्रकार के रूप में निशांत झा जी की उपस्थिति रही।इस अवसर पर रविन्द्र अग्रवाल, रावेन्द्र शुक्ला , ममता सिंह (प्राचार्य ), रामकुमारी कश्यप (प्रधानाचार्य), उमा श्रीवास (वरिष्ठ आचार्य), पूनम सिंह (आचार्या), उर्वशी श्रीवास, रूपा सिंह, मंजू कर्ष, प्रीति जांगड़े प्रियंका कश्यप, अतहर अली तथा श्सुलेखा बिंझवार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यालय परिसर, बांकीमोंगराआयोजक: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली/बांकीमोंगरा

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News