--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत                  

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत                  

by Vimal Kumar
3 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के कोरबा प्रवास के दौरान बांकी मोंगरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।पूर्व उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। बांकी मोंगरा पहुंचते ही फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे तथा समर्थकों की भारी भीड़ कार्यक्रम में शामिल हुई।इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संदेश दिया।दौरे के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव एवं जय सिंह अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान भी पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।कांग्रेस समर्थकों ने इस दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News