--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकी मोंगरा में रेलवे विद्युत खंभों की करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकी मोंगरा में रेलवे विद्युत खंभों की करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

by Vimal Kumar
21 views

संपादक विमल कुमार

मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है, जहां आर.एस. इन्फ्रा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़-पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन में ओवरहेड विद्युत लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में रेलवे विद्युत पोल बांकी 04 नंबर बायपास रोड स्थित बैचिंग प्लांट के पास डंप कर रखे गए थे। निरीक्षण के दौरान 102 नग विद्युत खंभे गायब पाए गए, जिनकी कीमत लगभग 42 लाख रुपये से अधिक बताई गई।

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान चोरी किए गए विद्युत खंभों के टुकड़े अकलतरा क्षेत्र में एक ट्रक से बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी धरम सिंह राजपूत और राजा खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैस कटर की मदद से रेलवे पोल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 140 नग कटे हुए विद्युत खंभों के टुकड़े, घटना में प्रयुक्त ट्रक और गैस कटर सहित अन्य सामान जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल कटघोरा भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा सहित पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News