--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

by Vimal Kumar
9 views

संपादक विमल कुमार

🚨 बैठक में भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

🚨 आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

🚨 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="2"]

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत आज बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल द्वारा ली गई, जिसमें सीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको श्री युवराज तिवारी उपस्थित रहे।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आयोजित बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

👉  आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
👉  नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।
👉  यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

[smartslider3 slider="2"]

कोरबा पुलिस आमजन से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।

KorbaPolice #SajagKorba 🚨 SatarkKorba  #TrafficAwareness #RoadSafety

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News