--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा 09 अपै्रल 2026/
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं जिला प्रशासन कोरबा के सतत प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
कोरबा जिले के रुमगरा निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग श्री मदन दास, पिता श्री छेदी दास, जो लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, अब उन्हें राहत मिली है। श्री मदन दास अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बगीचे में पानी देने जैसे कार्य करते हैं। तीन बच्चों के पिता होने के कारण उन पर परिवार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन शारीरिक असुविधा के चलते उन्हें दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी।
जिला प्रशासन की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री मदन दास को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है। इस सहायता से अब उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं और अपने कार्यों को अधिक सुगमता से पूरा कर पा रहे हैं।
श्री मदन दास ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने कार्य कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यह ट्राइसाइकिल मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब मुझे चलने-फिरने में परेशानी नहीं होगी और मैं अपने काम स्वयं कर पाऊंगा। मैं शासन और प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन को आसान बनाने का यह प्रयास किया।”

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News