--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा से शराब के लिए रंगदारी! 500 रुपये नहीं देने पर दो युवकों से मारपीट, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा से शराब के लिए रंगदारी! 500 रुपये नहीं देने पर दो युवकों से मारपीट, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

by Vimal Kumar
4 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये मांगने और मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज कुमार बिंझवार ने 1 नवंबर 2026 को बांकीमोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी दिनेश कुमार बिंझवार के साथ बांकीमोंगरा स्थित देसी शराब भट्ठी से लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में रोककर पूछताछ की और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की।

रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों, बेल्ट और जमीन पर पटककर दोनों के साथ गंभीर मारपीट की गई।

प्रार्थी की शिकायत पर बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 119(1) एवं 191(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी समीर कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बेल्ट भी बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. समीर कुर्रे (19 वर्ष), पिता रमेश कुर्रे, निवासी मेला मैदान, मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा।
2. आशीष कुमार पाटले (29 वर्ष), पिता विनोद कुमार पाटले, निवासी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा।
3. अमन कुमार कुर्रे (24 वर्ष), पिता शत्रुघ्न कुर्रे, निवासी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा।
4. हेमलाल कुर्रे (42 वर्ष), पिता स्व. हरिशंकर कुर्रे, निवासी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब के लिए जबरन रुपये मांगने और मारपीट जैसी घटनाओं पर सख्ती का संदेश गया है।

Hungama News - News and Advertising Contact

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News