--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में 7.20 लाख रुपये की लागत से बनेगी नाली, विधायक पालिका अध्यक्ष सहित अन्य ने किया भूमिपूजन।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में 7.20 लाख रुपये की लागत से बनेगी नाली, विधायक पालिका अध्यक्ष सहित अन्य ने किया भूमिपूजन।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 7.20 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास सोनी, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, प्रमोद सोना, श्रवण यादव, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, युवा नेता प्रकाश झा, निखिल सिगोटिया, संतोष राठौर सहित एसआरएम की सफाई दीदियां, आसपास के नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में नाली निर्माण से जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
भूमिपूजन के साथ ही नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News