सुमेधा पुल पर मौसम खराब होते ही बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवा और बारिश के दौरान पुल के समीप लगे लगभग 2 से 4 बिजली के खंभे अचानक गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। खंभे गिरने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कार्य कराने तथा कमजोर खंभों की जांच करने की मांग की है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतने और गिरे हुए खंभों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। हंगामा न्यूज़ | सच का आईना