--:--
Home क्राइम  छत्तीसगढ़ जिला कोरबा धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार                                                      

 छत्तीसगढ़ जिला कोरबा धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार                                                      

by Vimal Kumar
4 views

संपादक विमल कुमार

♦️ पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया था जानलेवा हमला

♦️ घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद, न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त                                                                                

♦️ पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जून 2026 को प्रार्थी प्रकाश सिंह पिता उदय सिंह, निवासी रामनगर, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र प्रदीप दास शाम लगभग 06:40 बजे मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ईश्वर बंजारे वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार कटरनुमा हथियार से प्रदीप दास पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा मारपीट की गई, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 493/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध धारा 333, 296 एवं 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर बंजारे पिता रतन प्रसाद बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर, कोरबा की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को दिनांक 06 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रतिबद्ध है। जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News