--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा–सुतर्रा मुख्य मार्ग पर चलती बोलेरो निओ में लगी भीषण आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा–सुतर्रा मुख्य मार्ग पर चलती बोलेरो निओ में लगी भीषण आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा–सुतर्रा मुख्य मार्ग पर चलती बोलेरो निओ में लगी भीषण आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में सुतर्रा मार्ग ढेलवाड़ही मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बोलेरो निओ (क्रमांक CG 12 BQ 2543) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और लपटें उठने लगीं।
बताया जा रहा है कि वाहन S.E.C.L. में लगा हुआ था। आग लगते ही गाड़ी में बैठे लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को भी खबर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News