--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा  महाशिवरात्रि पर गजरा चौक शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक प्रेमचंद पटेल ने टेका मत्था।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा  महाशिवरात्रि पर गजरा चौक शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक प्रेमचंद पटेल ने टेका मत्था।

by Vimal Kumar
0 views

कलश यात्रा से लेकर बाबा का पूजा पाठ बड़े धूमधाम से किया गया

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ /कोरबा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र बांकीमोंगरा के गजरा स्थित शिव मंदिर में भक्तों का भारी तांता लगा रहा। सुबह की पहली किरण के साथ ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र और धतूरा अर्पित किया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि उमड़ती भीड़ के बावजूद भक्तों को सुलभ दर्शन हो सकें।वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल देर शाम गजरा शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की और आरती में सम्मिलित हुए। विधायक ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट की और उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं उनके साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गजरा दशहरा मैदान विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में बांकीमोंगरा सहित आसपास के श्रद्धालुगण शामिल हुए।महाशिवरात्रि के पावन पर्व को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का विशेष योगदान है। साथ ही स्थानीय नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News