--:--
Home Uncategorized महज 24 घंटे के भीतर तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी, विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ेगी ठंड

महज 24 घंटे के भीतर तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी, विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ेगी ठंड

by Vimal Kumar
8 views

कोरबा। शहर में महज 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप कुछ समय के लिए ही निकली। सुबह तेज ठंड महसूस हुई। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड पूरी तरह खत्म नहीं हुई। ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग ने जिले में दूसरी बार सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। सुबह घना कोहरा छाने – की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। कोहरे के कारण विशेष रूप से सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शनिवार दोपहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर बाद तापमान में गिरावट शुरू हुई। शाम होते-होते फिर ठंड महसूस होने लगी। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे बाद आगामी तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। शीतलहर से राहत मिली है। ठंड में कमी आई है। अगले दो से तीन दिन मौसम स्थिर रह सकता है। विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड फिर बढ़ेगी। दो सालों से जनवरी माह में रात का पारा 10 डिग्री तक ही लुढ़क रहा है। लेकिन इस बार जनवरी में पारा 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिस तरह दिसंबर में इस बार ज्यादा ठंड पड़ी, वैसा ही मौसम जनवरी में भी रहने का अनुमान है। हालांकि यह भी होगा कि पश्चिमी विक्षोभ के नीचे आने की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव होगा और इसका असर मौसम पर पड़ेगा। इस जनवरी ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News