9
कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान नंद किशोर पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध था।
पुलिस के अनुसार आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात गांव में गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने नंद किशोर पटेल को बातचीत के बहाने गांव से लगभग 100 मीटर दूर एक अन्य घर की बाड़ी में ले गया। वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
संपर्क – 8305826954
ईमेल -hungamanews01@gmail.com
पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़
All Rights Reserved © 2026 Hungama News