--:--
Home Uncategorized कोरबा जिला का सतरेंगा गांव मेँ महिला सरपंच के घर घुसकर राड से हमला

कोरबा जिला का सतरेंगा गांव मेँ महिला सरपंच के घर घुसकर राड से हमला

by Vimal Kumar
7 views

कोरबा। प्रदेश में पर्यटन केन्द्र के रूप में पहचान बना चुके सतरेंगा के महिला सरपंच पर प्राण घातक हमला हुआ है। महिला सरपंच पर क्षेत्र में ही रहने वाले एक ग्रामीण ने घर में घुसकर राड से हमला कर दिया। पटना में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात की वजह चुनावी रंजिश व शराबबंदी को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरबा विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सतरेंगा में बंधन बाई कंवर निवास करती है। वह बतौर सरपंच पंचायत की बागडोर संभाल रही है। सरपंच 1 जनवरी की शाम 4.30 बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान पंडो पारा में रहने वाला जुलसिंह पंडो उसके घर जा पहुंचा। वह सरपंच से इस्तीफा की मांग करने लगा। जिससे बंधन बाई ने इंकार कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर झुल सिंह ने महिला सरपंच पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में सरपंच की सिर, छाती व पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। उसकी चीख पुकार सुनकर बस्तीवासी पहुंचते, इससे पहले ही झुलसिंह भागकर पूर्व सरपंच धनसिंह कंवर के घर जा घुसा। इधर महिला सरपंच की हालत बिगड़ चुकी थी। लिहाजा परिजन उसे आनन फानन कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात की वजह चुनावी रंजिश व नशा बंदी है। आरोपी चुनाव में मिली हार के कारण महिला सरपंच से रंजिश रख रहा था। बीते दिनों महिला समूह के सदस्यों के साथ शराबबंदी के लिए शुरू किए गए अभियान में भी वह शामिल थी। बहारहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109, 332 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News