संपादक विमल कुमार बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत अरदा/ ढ़पढ़प जामचुआ बाजार के समीप व तालाब किनारे मानसिक रूप से कमजोर अनंत पाल पिता स्वर्गीय बृजेश लाल गोड़ उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी लालपुर भेजीनारा का शव मिला है। शव मिलने की सुचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए, साथ ही मृतक के परिजनों को भी सुचना मिला कि अनंत पाल का शव मिला है। सुचना के पश्चात परिजन तत्काल घटना स्थल पहुंचे जहां उसकी पहचान अनंत पाल गोड़ के रुप में हुआ, जिसके बाद परिजनों द्वारा बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर सुचना दिया गया। सुचना के पश्चात थाना बांकीमोंगरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुर्रे व आरक्षक डी.एन पैकरा घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार अनंत पाल गोड़ पिछले कई वर्षों से मानसिक रोगी था, वह कई बार घर से बाहर लापता हो जाता था , परिजनों द्वारा खोजबीन कर वापस भी ले आया करते थे। एक बार गुम इंसान का सूचना बांकीमोंगरा थाना में भी दे दिया गया है कुछ दिन बाद वे वापस आ गए, रोज कि तरह अनंत पाल अपने घर से बिता बताएं कही चला गया और आज सोमवार को सुबह सुचना मिला कि अनंत पाल गोड़ मृत अवस्था में जामचुआ के समीप तालाब किनारे पड़ा है।
