--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के विकास को मिलेगी नई गति, आंगनबाड़ी और डेली सब्जी मार्केट का होगा विकास डेली मार्केट को मिला एक नगर पालिका से सौगात 29 लख रुपए का जिससे नई पहचान रखी जाएगी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के विकास को मिलेगी नई गति, आंगनबाड़ी और डेली सब्जी मार्केट का होगा विकास डेली मार्केट को मिला एक नगर पालिका से सौगात 29 लख रुपए का जिससे नई पहचान रखी जाएगी

by Vimal Kumar
17 views
  संपादक विमल कुमार 
 नगर पालिका निगम ने किया डेली सब्जी मार्केट का भूमि पूजन किया गया  जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे
बांकीमोंगरा: क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बांकीमोंगरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। शुक्रवार को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और बांकीमोंगरा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। इसमें विशेष रूप से बच्चों के लिए अत्याधुनिक आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण और स्थानीय लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए बांकीमोंगरा के डेली सब्जी मार्केट का जीर्णोद्धार शामिल है।
बांकीमोंगरा स्थित डेली सब्जी मार्केट अब नए स्वरूप में नजर आएगा। व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए यहाँ बेहतर शेड, पक्की फर्श और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा, जिससे बरसात के दिनों में होने वाली कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
वहीं बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न वार्डों में नए आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखी गई है।
 
जनता को समर्पित विकास कार्य
भूमिपूजन के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “सब्जी मार्केट के व्यवस्थित होने से छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक स्थान मिलेगा और ग्राहकों को भी सुविधा होगी।
वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास ने कहा कि परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर
लंबे समय से अधूरी पड़ी इन मांगों के पूरे होने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
इस शुभ अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, बांकीमोंगरा पालिका मुख्य पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, पार्षद राजकुमार मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, रम्भा हेम सिंह, फणीधर कर्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विधायक प्रतिनिधि लक्खू शर्मा, जितेन्द्र सिंह, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, गौरी केंवट, इनायत तुल्ला, संजय दास, जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी – कर्मचारी, व्यपारीगण व आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News