संपादक विमल कुमार










भक्त्त माता कर्मा जयंती पर भव्य आयोजन एवं भूमि पूजन सम्पन्न
नगर में भवत माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता कर्मा को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन भी सम्पन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री सोनी विकास झा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवत माता कर्मा के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। जिसमे साहू संध के अध्यक्ष हीरालाल साहू शामिल रहे
