बड़ी खबर | कोरबा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले में 213 पुलिस कर्मियों का एक साथ तबादला किया गया है। इस व्यापक फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
इस बार तबादलों को एक नए तरीके से व्यवस्थित किया गया है, जिससे थानों और चौकियों में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक कसावट, बेहतर कानून व्यवस्था और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादले से जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पदस्थापन के साथ जिम्मेदारियों का भी पुनर्वितरण किया गया है। फिलहाल सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।