--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकीमोंगरा: खड़ी ट्रक से टकराईं बाईक, बाईक सवार व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल।

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकीमोंगरा: खड़ी ट्रक से टकराईं बाईक, बाईक सवार व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल।

by Vimal Kumar
29 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत अरदा मोड़ से आगे ढेलवाडिह मार्ग में आज रात्रि लगभग 8 बजे खड़ी ट्रक क्रमांक CG- 12 BK -0192 से बांकीमोंगरा से जा रहे एक बाईक क्रमांक MP-65- BM- 7014 सवार व्यक्ति जा टकराईं, जहां बाईक चालक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए जिसे बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कोयला लोड़ ट्रक चालक सोनू कुमार वर्तमान बांकीमोंगरा निवासी ने बताया कि वें कुसमुंडा खदान से कोयला लोड़ कर रायपुर की ओर जा रहा था, तभी घटना से कुछ घंटे पहले ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया और अपने ट्रक मालिक को सुचना देकर गाड़ी का कांच साफ कर रहा था। तभी ट्रक के पीछे से कुछ आवाजें सुनाई दिया पास जाकर देखा तो और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां ट्रक चालक सोनू कुमार के ट्रक के पीछे साईड में एक बाईक सवार व्यक्ति का टक्कर हो गई और वे घायल हो गए।

फिलहाल घटना की सुचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना से एएसआई नंदलाल टंडन, प्रधान आरक्षक रामेश राज , आरक्षक रोहित राठौर, मुकेश यादव सहित 112 की मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उप स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया ।
खबर बनाएं जाने तक घायल व्यक्ति का जानकारी नहीं मिल पाई है।

[smartslider3 slider="2"]

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News