--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा घुड़देवा में 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा घुड़देवा में 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व पार्षद अश्वनी मिश्रा ने किया नवीन भवन का लोकार्पण।

छत्तीसगढ़/कोरबा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का लोकार्पण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने फीता काटकर किया।

नवीन विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही पढ़ाई के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने और शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर भागीदारी का अवसर मिलेगा।

शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री लखन लाल देवांगन!

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के महत्वपूर्ण अवसर मिले हैं। इस मद से जिले के जर्जर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान पर नवीन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नवीन भवन से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर वातावरण : विधायक प्रेमचंद पटेल!

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन शाला भवन विद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं सुविधाजनक वातावरण तैयार करेगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। नवीन भवन का निर्माण क्षेत्र की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है।

शिक्षा के विकास से क्षेत्र का भविष्य होगा मजबूत : पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। घुड़देवा में 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास करना बेहद जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नवीन भवन के लोकार्पण से क्षेत्र में शिक्षा के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शासन एवं संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इन सुविधाओं का लाभ लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल करेंगे।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : पार्षद अश्वनी मिश्रा।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा ने कहा कि घुड़देवा में 99.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। विद्यालय में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। नवीन भवन के निर्माण से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं मनीष मिश्रा, पार्षद व पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, श्रीमती अमिला पटेल, श्रवण कुमार यादव, पार्षद श्रीमती रंभा हेम सिंह कंवर, श्रीमती देवकी साहू, कोरबा एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, निराकार नाहक सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सदस्य, आसपास के जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

नवीन शाला भवन के लोकार्पण से घुड़देवा क्षेत्र में शिक्षा संबंधी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News