--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन आज, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन आज, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन मंगलवार, 18 अगस्त को नगरवासियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदगण एवं समर्थकों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर श्रीमती झा दिनभर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी तथा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और नगरवासियों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे मां सिद्धिदात्री मंदिर बांकीमोंगरा में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद लिया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मां भवानी मंदिर एवं बजरंग बली मंदिर, दर्री में पहुंचकर पूजा-अर्चना की जाएगी।

दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 2, बाकी 2 नंबर में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच जन्मदिन मनाया जाएगा।

शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 14, कटाईनार-2 में पार्षदगण एवं नगरवासियों के बीच कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक कटाईनार-1 में दुर्गेश महंत के नेतृत्व में वार्डवासियों के बीच जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे बांकीमोंगरा मुख्य चौक में जन्मदिन कार्यक्रम रखा गया है।

दिन के अंतिम कार्यक्रम के रूप में शाम 7 बजे गेवरा बस्ती में भाजपा के मंडल महामंत्री विकास झा, समस्त पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं नगरवासियों द्वारा श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन मनाया जाएगा।

जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े लोगों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रीमती सोनी विकास झा को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दें। आयोजकों की ओर से सभी नगरवासियों को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News