--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत; चक्का जाम

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत; चक्का जाम

by Vimal Kumar
46 views

संपादक विमल कुमार

बाकी मोंगरा। बाकी मोंगरा से सुतर्रा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्लाखार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में मोटरसाइकिल सवार दो लोग आ गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को 112 की मदद से कटघोरा चिकित्सालय पहुंचाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Hungama News - News and Advertising Contact

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों की लापरवाही और सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर नाराजगी जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News