--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का  निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का  निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए पुरेना एवं मढ़वाढोड़ा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण (सड़क निर्माण) कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।

अध्यक्ष महोदया ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार से सड़क की मोटाई और डामर के मिश्रण की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों का निर्माण मानक स्तर के अनुरूप ही होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुरेना और मढ़वाढोड़ा मार्ग क्षेत्र की व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग के बन जाने से स्थानीय निवासियों को धूल और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। श्रीमती झा ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि राहगीरों को अधिक समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े।

2
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर की विकास करना हमारी प्राथमिकता है। बांकीमोंगरा नगर पालिका के हर वार्ड और मार्ग को दुरुस्त करना हमारा लक्ष्य है। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


विकास की ओर बढ़ते कदम इस निरीक्षण के दौरान भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना, प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत, अनूपम दास भी उपस्थित थे।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News