--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी विद्यालय बांकीमोंगरा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमडी के अध्यक्ष अजीत केंवट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि जनकराम यादव, युवा नेता प्रकाश झा, देव राजपूत, श्रीमती माधूरी केंवट सहित विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प भी व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मन लगाकर अध्ययन करें और अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और विद्यार्थियों के चेहरों पर नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News