--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के गजरा ग्राउंड में भव्य खेल प्रतियोगिता संपन्न, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के गजरा ग्राउंड में भव्य खेल प्रतियोगिता संपन्न, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।

by Vimal Kumar
1 views

संपदक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: क्षेत्र के युवाओं और युवतियों को खेल तथा शारीरिक दक्षता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सक्सेस पाथ एकेडमी’ बांकीमोंगरा द्वारा एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गजरा ग्राउंड में आयोजित इस एक दिवसीय सीएएफ (CAF) फिजिकल एवं ओपन एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

सुबह से देर रात तक जमी रही खेल की महफिल।
यह प्रतियोगिता 11 जून को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर देर रात लगभग 8 बजे तक चली। प्रतियोगिता में बांकीमोंगरा के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कोरबा, शक्ति, चांपा, बिलासपुर और अन्य जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे
5 किलोमीटर मैराथन (लंबी दौड़)
लंबी कूद और गोला फेंक
100 मीटर रिले दौड़
रस्साकसी (टग ऑफ वॉर)

रुमाल दिखाकर हुआ मैराथन का शुभारंभ।
खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज सुबह क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवियों द्वारा किया गया। जहां विकास झा, संजय आजाद, कृपा राम साहु, संदीप राय, अश्वनी साहु और संतोष साहु ने रुमाल दिखाकर 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ को हरी झंडी दी। इस दौड़ में 13 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के युवाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद गजरा मैदान में अन्य शारीरिक दक्षता प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में फिजिकल ट्रेनर सुमित महतो और Co पुलिस अविनाश मल्होत्रा का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का अपने उद्बोधन में कहा कि
“खेल सिर्फ जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में अनुशासन, कड़ा परिश्रम और टीम भावना सिखाता है।”

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते विकास झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
“आज बांकीमोंगरा के गजरा ग्राउंड में हमारे क्षेत्र और आसपास के जिलों से आए युवाओं की ऊर्जा देखकर मेरा मन गर्व से भर गया है। सक्सेस पाथ एकेडमी ने इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन कर हमारे युवाओं को अपनी शारीरिक दक्षता दिखाने का जो मंच दिया है, वह सराहनीय है।
हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाहे वह सीएएफ (CAF) की तैयारी हो या एथलेटिक्स की, जब आप मैदान पर पसीना बहाते हैं, तो आप सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बनते हैं। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं,जो जीतते हैं उन्हें बधाई, और जो आज पीछे रह गए, वे निराश न हों बल्कि इसे सीखने का एक अवसर मानें। हमारी नगर पालिका और हमारा पूरा जनप्रतिनिधि परिवार खेल और युवाओं के विकास के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा है। आप खूब खेलें, स्वस्थ रहें और देश-प्रदेश में बांकीमोंगरा का नाम रोशन करें।

मेडल और शील्ड पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे
देर रात आयोजित समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा के साथ भाजयुमो छ.ग. के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद, कृपा राम साहु, संदीप राय, अश्वनी साहु, पार्षद प्रमोद सोना, प्रकाश झा, नकुल पटेल सहित आसपास के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में एकेडमी की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News