--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

by Vimal Kumar
65 views

संपादक विमल कुमार

 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवं होली पर्व को ध्यान में रखते हुए थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने की।

बैठक में प्रभारी श्री टंडन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Hungama News - News and Advertising Contact

होली पर्व के मद्देनज़र डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि—

  • बिना अनुमति डीजे का संचालन नहीं किया जाए।
  • रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्णतः बंद रखा जाए।
  • अश्लील गीतों एवं भड़काऊ सामग्री का प्रसारण न किया जाए।
  • कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। सभी संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में क्षेत्र के कई डीजे संचालक उपस्थित रहे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News