--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत वार्ड स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिक सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत वार्ड स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिक सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

by Vimal Kumar
29 views

संपादक विमल कुमार

“आपके वार्ड, आपके द्वार – सुशासन की सरकार” थीम पर आयोजित इस शिविर में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

शिविर कार्यक्रम

  • 20 मई 2026 (बुधवार) – वार्ड क्रमांक 06, शांतिनगर दुर्गा पंडाल
  • 21 मई 2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 17, घुंघरदेवा पानी टंकी के पास मंगल भवन
  • 22 मई 2026 (शुक्रवार) – वार्ड क्रमांक 27, मंगल भवन खोडरी रोड
  • समय: सुबह 11 बजे से

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।

आम जनता से अपील

नगरवासियों से अनुरोध है कि पानी, बिजली, सड़क, सफाई, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी समस्याएं सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर शिविर में अवश्य पहुंचे।
यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक बेहतर माध्यम है, जहां आपकी समस्याओं के समाधान का प्रयास मौके पर ही किया जाएगा।

“संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News