--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच

by Vimal Kumar
24 views

संपादक विमल कुमार

🚨 अवैध गतिविधियों पर अंकुश हेतु विशेष चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

🚨 कटघोरा, पाली एवं पासान थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई।

🚨 जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री/पिलाने की कोई गतिविधि नहीं पाई गई, संचालकों को सख्त हिदायत दी गई।

🚨 नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नितीश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग अंतर्गत थाना कटघोरा, पाली एवं पासान क्षेत्रों में होटल, लॉज एवं ढाबों की विशेष सघन चेकिंग की गई। थाना प्रभारी कटघोरा श्री धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान चलाया गया, जिसमें एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड स्थित गगन होटल एवं काके ढाबा सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अवैध शराब बिक्री अथवा पिलाने जैसी गतिविधि नहीं पाई गई तथा सभी संचालकों को नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना पसान क्षेत्र में संचालित होटल एवं ढाबों में सरप्राइज चेकिंग कर संचालकों को अवैध गतिविधियों से दूर रहने, शराब नहीं पिलाने एवं नहीं बेचने संबंधी सख्त हिदायत देते हुए लिखित नोटिस जारी किए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहराने की अनुमति न दी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा को नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सख्ती स्पष्ट होती है।

कोरबा पुलिस द्वारा संपूर्ण कटघोरा उप संभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की निरंतर जांच जारी है। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस द्वारा आम जनता एवं व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News