Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा उत्कल समाज के भगवान जगन्नाथ मंदिर जीर्णोद्धार का भूमिपूजन संपन्न नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने किया शुभारंभ
वार्ड क्रमांक 6, शांति नगर डबल स्टोरी स्थित बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उत्कल समाज के बहुप्रतीक्षित श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के करकमलों द्वारा भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, उत्कल समाज के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।मुख्य रूप से पूर्व भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद प्रमोद सोना, दिलीप दास, प्रभाकर मुनि, रवि, बाबूलाल, विभूति और लिंगराज सहित शांति नगर उत्कल समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यह जीर्णोद्धार कार्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मंदिर के नवीनीकरण से धार्मिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज में भाईचारा एवं सांस्कृतिक समरसता और मजबूत होगी।इस दौरान विकास झा ने मंदिर जीर्णोद्धार हेतु ₹2,49,000 की राशि प्रस्तावित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि”प्रभु जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करें।”कार्यक्रम का समापन विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के बीच हुआ। पूरे आयोजन में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।सभी उपस्थित जनों ने मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।