--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

by Vimal Kumar
8 views

संपादक विमल कुमार

महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश

सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार                                                                       

कोरबा, 16 अप्रैल 2026/
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा शहर के टी.पी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रावधान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं के लिए यह दिन अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे देश की महिलाएं सशक्त होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला हितग्राहियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभों के अपने अनुभव साझा किए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, स्व सहायता समूह, स्वच्छता दीदी जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं। महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवनयापन कर रही हैं।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता और उत्साह व्यक्त किया तथा मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ताएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

[smartslider3 slider="2"]

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News