--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, वार्ड 28 धरमपुर में लगी जनसंवाद चौपाल।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, वार्ड 28 धरमपुर में लगी जनसंवाद चौपाल।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

सड़क, बिजली और तालाब सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्डवासियों ने रखीं मांगें, अध्यक्ष ने अधिकारियों को निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश; कुछ समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान।

बांकीमोंगरा! नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा वार्ड-वार्ड जनसंवाद (चौपाल) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 30 एवं 19 के बाद वार्ड क्रमांक 28 धरमपुर में जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया।

Hungama News - News and Advertising Contact

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा तथा नगर पालिका के संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वार्डवासियों के साथ पदयात्रा कर वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान गली-मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया गया और वार्ड की वर्तमान स्थिति एवं नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली गई।

वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, तालाब सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सोनी विकास झा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वार्ड में पहुंचकर समस्याओं का स्थल निरीक्षण करें तथा नागरिकों द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

वहीं, कुछ समस्याओं को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिसके तहत स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल से संबंधित शिकायतों के समाधान की पहल की गई। चौपाल के माध्यम से वार्डवासियों को अपनी समस्याएं सीधे नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों का क्रमशः भ्रमण कर जनसंवाद चौपाल आयोजित की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि वार्डवासियों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी स्वयं वार्डों में पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास में वार्डवासियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। इसलिए जनसंवाद चौपाल के माध्यम से जनता की राय, सुझाव और समस्याओं को सुनकर वार्डों में आवश्यक विकास एवं सुधार कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News