--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी हुईं शामिल।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी हुईं शामिल।

by Vimal Kumar
3 views

संपादक विमल कुमार

कटाईनार, जंगल साइड, चौपाटी और गजरा में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, गरबा आयोजक समितियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

बांकीमोंगरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं गरबा महोत्सवों में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कटाईनार में विराजमान मां नवदुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ की। इसके पश्चात उन्होंने जंगल साइड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद वे चौपाटी में आयोजित गरबा महोत्सव 2.0 में शामिल हुईं। यहां आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती झा ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष ने गजरा में विराजमान मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गजरा दशहरा मैदान में आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुईं। यहां गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं अन्य माध्यमों से सम्मानित किया गया।

नवरात्रि के दौरान आयोजित इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों की सहभागिता देखने को मिली। दुर्गा पूजा, गरबा और डांडिया जैसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल बना हुआ है, इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा व अन्य अतिथियों का सभी क्षेत्रों के दुर्गा पूजा समिति व गरबा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के साथ विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े , कटाईनार में पार्षद व पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, पार्षद श्रीमती रंभा हेम सिंह कंवर, जंगल साईड में पार्षद राजकुमार मिश्रा, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, चौपाटी में पार्षद व पीआईसी सदस्य प्रमोद सोना, समिति के पदाधिकारियों देव राजपूत, नकूल पटेल, बीर बहादुर केसरी आदि, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, निखिल सिगोटिया, प्रकाश झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News