--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायतखनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त                          

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायतखनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त                          

by Vimal Kumar
3 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा 11 जून 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित दो खनिज उड़़नदस्ता दलों ने जिले में जोगीपाली, तरदा, कुदुरमाल, कटबितला, भैंसामुड़ा, गितारी, बगदर, चिचोली, भिलाई खुर्द, चुईया, कछार, घमोटा, धवईपुर, चारपारा, कुदमुरा में चल रहे वैध घाटों का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान घाट से रेत निकालने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करते हुए, संबंधित को 10 जून से 15 अक्टूबर तक घाट से रेत न निकालने की भी हिदायत दी गई। कुदमुरा रेत घाट में चौन माउंटेन द्वारा उत्खनन करते पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए, जब्त कर सील कर दिया गया। वहीं भिलाईखुर्द में ईंट का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर को सिटी कोतवाली थाना में तथा डिंगापुर में ईंट व मिट्टी का उत्खनन कर परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर रामपुर थाना अभिरक्षा में रखा गया।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से रेत निकालने पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News