--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा 🚔 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही 🚔

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा 🚔 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही 🚔

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चोरी गई बस कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद

कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी कर ली गई है0कि सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

कंडक्टर की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी दबोचा गया

विवेचना के दौरान बस के कंडक्टर द्वारा चोरी गई बस एवं आरोपी की पहचान कर उसे कोहड़िया के पास पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष), निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जनसहयोग और पुलिस की सजगता से अपराधियों पर लगातार शिकंजा
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग एवं पुलिस की सतर्कता से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

🚔 सजग कोरबा – सतर्क कोरबा 🚔

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News