--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

थाना – सिविल लाइन रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

🚨 चोरी गया तांबा (केबल वायर) बरामद, खरीदने वाले आरोपी पर भी कार्यवाही

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="2"]

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

🚨 मामले का संक्षिप्त विवरण–
प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीजी गवर्नमेंट कॉलेज परिसर स्थित निर्माणाधीन स्थल से केबल वायर चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🚨 पुलिस कार्यवाही का विवरण–
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा (केबल वायर) बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी किए गए केबल का तांबा आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा खरीदा गया था, जिसके कब्जे से माल बरामद किया गया।

[smartslider3 slider="2"]

उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन के विरुद्ध धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।

🚨 गिरफ्तार आरोपीगण–

  1. गज्जू सांडु, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
  2. चन्दन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
  3. दिलचंद आदिले, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
  4. पुरुषोत्तम देवांगन, उम्र 46 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, गणेश पंडाल के पास (चोरी की संपत्ति खरीदने वाला)।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

[smartslider3 slider="2"]

🚨 पुलिस की अपील–
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्यवाही कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News