--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

by Vimal Kumar
16 views

संपादक विमल कुमार

🚨 आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जप्त।

आरोपीगण के नाम एवं पता–

  1. सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर पिता गोवर्धन श्रीवास, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजीव नगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
  2. विशाल राव उर्फ लाली पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
  3. जान सिंह प्रधान पिता उदय प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।

🚨 घटना का विवरण –
प्रार्थी कमलकांत ठाकुर दिनांक 22.04.2026 को थाना दर्री मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.2026 के सुबह लगभग 04ः00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना किया गया।

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिश ठाकुर, लखन पटले श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक, द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सायबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी के मार्गदर्शन मे सउनि संतोष कुमार ताण्डी द्वारा विशेष रूचि लेकर आरोपियों की पतासाजी हेतु संदेही सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर, विशाल राव उर्फ लाली, जानसिंह प्रधान को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके पास कब्जे से (1) तांबा का केबल वायर 300 मीटर लगभग कीमती 75000₹ तांबा केबल वायर को जप्त किया गया। मामले के अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू एवं अटल आवास का एक अन्य लड़का घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह, सैनिक हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

🚨 पुलिस की अपील–
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News