--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जप्त

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जप्त

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

कलेक्टर के निर्देश पर सभी अनुविभाग में की गई कार्यवाही

कोरबा, 20 मार्च 2026/
कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आज अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिलेभर में एक बड़ी, तीव्र और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को ज़ब्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के सात प्रकरण दर्ज किए गए और सभी सात ट्रैक्टर ज़ब्त किए गए। कोरबा तहसील क्षेत्र में तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में जुटे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा। इनमें से एक ट्रैक्टर और जेसीबी को बरबसपुर घाट से तथा एक ट्रैक्टर को ग्राम बरीडीह घाट से ज़ब्त कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया। अनुविभाग पाली में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार भूषण मंडावी और राजस्व अमले ने भी कड़ी कार्रवाई की। पाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर पकड़े गए और सभी को थाना पाली में जमा करा दिया गया। कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में कटघोरा, दीपका और दर्री तहसीलों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में कुल सात ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिनमें कटघोरा तहसील से तीन, दीपका तहसील से तीन और दर्री तहसील से एक ट्रैक्टर शामिल है। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि आज अवैध रेत उत्खनन-परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज किए गये है। पोड़ी में 3 ट्रैक्टर और पसान तहसील में 2 ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल शुरुआत है। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख़्ती के साथ जारी रहेगा। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए और कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News