थाना बांकीमोंगरा व दर्री पुलिस में होली त्यौहार को लेकर निकाली गई पैदल मार्च।छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के थाना बांकीमोंगरा व दर्री पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया। होली में हुड़दंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।डीजे, जुलूस एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य।पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने की बात कही गई।पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की “खैर नहीं” होगी।