--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा की बेटी अंशु मेहता बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा की बेटी अंशु मेहता बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। जिले के शांति नगर, दीपका की निवासी अंशु मेहता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और खुशी का वातावरण है।

अंशु मेहता, श्री अवधेश मेहता की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा DAV Gevra से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा हेतु उन्होंने Pt. Ravishankar Shukla University से अध्ययन पूरा किया। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने CA जैसी प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की।
परिवारजनों ने बताया कि अंशु शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में भी उत्साह का माहौल है।
अंशु मेहता की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News