11
बांकी मोंगरा बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। उन्होंने कक्षा 9वीं के कुल 57 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
