--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा > साइबर थाना मंजूर कर जारी की गई नोटिफिकेशन-10 का होगा सेटअप , टीआई व दो एसआई को किया जाएगा तेनात…..

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा > साइबर थाना मंजूर कर जारी की गई नोटिफिकेशन-10 का होगा सेटअप , टीआई व दो एसआई को किया जाएगा तेनात…..

by Vimal Kumar
9 views
👉बाँकी मोंगरा से विमल कुमार का खास रिपोर्ट ✍️
  साइबर अपराध के मामलों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा शहर में साइबर थाना जल्द खुलेगा। सरकार की घोषणा के बाद कोरबा जिले में साइबर थाना के लिए नोटिफिकेशन व सेटअप मंजूर हो चुका है। जिले में साइबर अपराध (फ्रॉड) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
डिजिटलाइजेशन के बाद अब हर व्यक्ति के हाथ में . है। डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाएं और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस के लिए आधुनिक युग की यह चुनौती साबित हो रही है। साइबर अपराध रोकने पहले रेंज स्तर पर साइबर थाने खोले गए। अब जिला स्तर पर साइबर थानों की शुरूआत हो रही है। रविवार को कबीरधाम में जिला स्तर पर पहला साइबर थाना खुला। इसी तरह कोरबा में भी जल्द ही साइबर थाना खुलेगा।
प्रतिदिन 10 मामले पहुंचते हैं साइबर सेल
साइबर क्राइम से निपटने के लिए शहर में सिविल लाइन थाना परिसर में पुराना रामपुर चौकी भवन में साइबर सेल चलाया जा रहा है। सेल के प्रभारी एसआई अजय सोनवानी है। टीम में साइबर तकनीकी विशेषज्ञ और क्राइम ब्रांच के जवान शामिल हैं। साइबर सेल में हर दिन साइबर फ्रॉड के औसतन 10 मामले पहुंचते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले ओटीपी या लिंक भेजकर बैंक खाते में सेंध लगाने के होते हैं। ऐसे मामलों में साइबर सेल खातों को होल्ड कराती है।
* वर्तमान साइबर सेल में भी 10 स्टाफ कर रहा काम
साइबर थाना कोरबा के लिए जो सेटअप मंजूर किया गया है उसमें निरीक्षक, दो उप निरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक व पांच आरक्षक के पद स्वीकृत किए गए हैं। साइबर थाना में निरीक्षक सहित 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। फिलहाल साइबर सेल में भी इतना ही स्टाफ है। साइबर थाना में पूर्ण प्रशिक्षित स्टाफ रखा जाएगा। साइबर सेल की टीम की तरह वे दीगर अपराधों की जांच नहीं करेंगे।
शुरुआत में प्रदेश के 9 जिले में साइबर सेल थाने
ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ती घटना को देखते हुए पहले रेंज स्तर पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा में रेंज साइबर थाना शुरू किए गए। साइबर क्राइम चुनौती बनने पर जिला स्तर पर साइबर थाना खोलना तय हुआ।
इसके तहत कोरबा सहित बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और जशपुर में साइबर थाना खोलने की घोषणा पिछले दो बार के बजट में की गई। अब नोटिफिकेशन व सेटअप को मंजूरी मिली है।
* नोटिफिकेशन हो गया, जल्द खुलेगा साइबर थानाः तिवारी
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि साइबर क्राइम भविष्य की चुनौती है। इसलिए रेंज के बाद जिला स्तर पर साइबर थाना खोला जा रहा है। कोरबा में भी जल्द साइबर थाना खुलेगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन हो गया है और सेटअप भी मंजूर हो चुका है। साइबर थाना खुलने के बाद साइबर अपराधों की रोकथाम में तेजी आएगी।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News