--:--
Home Uncategorized अवैध संबंध बना हत्या की वजह, करतला पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध संबंध बना हत्या की वजह, करतला पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

by Vimal Kumar
9 views

   

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान नंद किशोर पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध था।पुलिस के अनुसार आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात गांव में गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने नंद किशोर पटेल को बातचीत के बहाने गांव से लगभग 100 मीटर दूर एक अन्य घर की बाड़ी में ले गया। वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

देर रात तक नंद किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बाड़ी में खून से लथपथ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News