संपादक विमल कुमार




बांकीमोंगरा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। इन पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
विकास झा ने सर्वप्रथम शांतिनगर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर विराजे गजानंद स्वामी का दर्शन किया। इसके बाद शक्ति राजू सैनी के घर के पास स्थापित गणेश प्रतिमा का दर्शन किया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े के घर के समीप, गजरा साइड, वार्ड क्रमांक 14 कॉलोनी में वीरेंद्र के घर के समीप पहुंचकर भगवान गणेश का पूजन किया।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के साथ वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती में गौरी केंवट के घर के समीप आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुए। वहीं वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा मुख्य चौक पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान विभिन्न गणेश उत्सव समितियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा विकास झा सहित उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। पंडालों में गणेश जी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय नजर आया।
विकास झा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भगवान गणेश सभी क्षेत्रवासियों के जीवन से विघ्न दूर कर सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें, यही कामना है।
इस अवसर पर बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य प्रमोद सोना, अश्वनी कुमार मिश्रा सहित गणेश उत्सव समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
